शादी की रस्मों के बीच मंडप पर कुदरत का कहर, दूल्हे के चाचा के दो बेटों की वहीं पर हुई मौत

Farrukhabad News, फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां तेज आंधी और बारिश के बाद आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की मानें तो युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Two brothers died due to falling celestial power

जानकारी के अनुसार, मामला फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के चकर पट्टी गांव का है। यहां राजेश जाटव की पुत्री सरिता की बरात जनपद एटा थाना नयागांव के गांव परतापुर सुगई से शुक्रवार रात आई थी। रात करीब 11 बजे शादी की रस्में शुरू हो गई थी। इसी दौरान तेज आंधी और बारिश आने के कारण आकाशीय बिजली गिरने से नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बराकेशव निवासी रामप्रकाश (42) व वीरपाल (35) और परतापुर सुगई निवासी दूल्हे के ताऊ देशराज एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। आकाशीय बिजली गिरने से तीनों झुलस गए।

इस घटना से बरात में भगदड़ मच गई। रामप्रकाश व वीरपाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर तहसीलदार कायमगंज प्रदीप सिंह, सीओ कायमगंज अखिलेश राय, नवाबगंज थाना प्रभारी वेद प्रकाश पाण्डेय आदि पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल देशराज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें:- फर्रुखाबाद सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+