पोस्टर में प्रियंका को दुर्गा के रूप में दिखाया तो भाजपा सांसद बोले- पहले पति वाड्रा का करें संहार
Farrukhabad News, फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। गोरखपुर, बाराबंकी के बाद अब फर्रुखाबाद में भी प्रियंका गांधी को मां दुर्गा के अवतार वाले पोस्टर लगाये गए। फर्रुखाबाद में पोस्टर लगाये जाने के बाद भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रियंका पहले अपने परिवार का भ्रष्टाचार मिटाएं, पति वाड्रा का संहार करें।

फर्रुखाबाद में लगाये गए पोस्टर
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टरों में लिखा है कि इंदिरा इज द बैक। उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार रूपी असुरों का संघार करने के लिए मां दुर्गा का अवतार प्रियंका गांधी को यूपी का प्रभार देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का कोटि-कोटि धन्यवाद। वहीं, मां दुर्गा का रूप बहन प्रियंका का लखनऊ आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन है। दहन करो झूठे मक्कारों की लंका, बहन प्रियंका।

भाजपा सांसद बोले
फर्रुखाबाद में पोस्टर लगने के बाद भाजपा सांसद मुकेश राजपूत का बयान सामना आया है। उन्होंने कहा कि पहले अपने परिवार का भ्रष्टाचार मिटाएं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा पर गंभीर आरोप लगे हैं, पहले प्रियंका अपने पति का संहार करें।












Click it and Unblock the Notifications