भोलेनाथ पर जल चढ़ाने कावंड़ लेकर निकला जीशान अहमद, बोला- मन की शांति मिलती है
फर्रुखाबाद। यूपी का फर्रुखाबाद जिला गंगा जमुनी तहजीब के लिए मशहूर है और इसी गंगा जमुनी तहजीब को जीवित रखने के लिए कोतवाली फतेहगढ़ के रहने वाले जीशान अहमद लगातार तीन सालों से बाबा भोलेनाथ पर जल चढ़ाने जाते हैं।

सबसे बड़ा धर्म इंसानियत
जीशान का कहना है कि भारत वर्ष में सबसे बड़ा धर्म इंसानियत है। मुझे भोलेनाथ पर जल चढ़ाने से मन को शांति मिलती है, मेरा सभी लोगों से यही कहना है कि आपस में सभी लोग प्रेम पूर्वक रहें। आपस मे झगड़ा नही करना चाहिए, क्योंकि हम सभी ऊपर बाले की संतान हैं। फिर जाति धर्म को लेकर नेताओं के कहने पर झगड़ा क्यों करते हैं।
जल चढ़ाने के बाद मां पूर्णागिरि के दर्शन करेगा जीशान
बता दें, जीशान फर्रुखाबाद के पांचाल घाट के गंगा घाट से कांवर लेकर गोला गोखरननाथ के लिए रवाना हुआ है। वहा जल चढ़ाने के बाद टनकपुर मां पूर्णागिरि मंदिर जाकर दर्शन करेगा। वह लगातार तीन सालों से भोले की कांवर चढ़ा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications