मुलायम की पूर्व बहू मोनिका यादव ने थामा BJP का दामन, फर्रुखाबाद में रोचक हुआ जिपं अध्यक्ष चुनाव

फर्रुखाबाद, जून 19: सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की पूर्व बहू मोनिका यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया है। मोनिका यादव के बीजेपी का दामन थामने से यहां जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव और रोचक हो गया है। मोनिका यादव बदायूं के सांसद और समाजवादी नेता धर्मेंद्र यादव की पूर्व पत्नी हैं। बता दें कि पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव से शादी के कुछ समय बाद ही मोनिका के संबंध टूट गए थे।

monika yadav joins bjp for jila panchayat president election

बीजेपी जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने मोनिका यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बतौर निर्दलीय प्रत्याशी पार्टी का समर्थन देने की घोषणा की। गुप्ता ने बताया कि कोर कमेटी एवं प्रदेश नेतृत्व ने निर्दलीय प्रत्याशी मोनिका यादव को समर्थन देने का फैसला किया है। मोनिका यादव ने बताया कि मैंने समाजवादी पार्टी की सक्रिय सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। भाई एवं पिता के सपा में होने के बारे में पूछे जाने पर मोनिका ने बताया की यह बात आप उनसे पूछिए।

हमने व्यक्तिगत निर्णय लेकर भाजपा से चुनाव के लिए समर्थन लिया है। मैं हर हालत में जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जीतूंगी। मेरे पास चुनाव जीतने के लिए पूर्ण बहुमत है। अब जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के समीकरण बदल गए हैं। डॉ सुबोध यादव यादव का मोनिका यादव से कड़ा मुकाबला होगा। अभी तक डॉ सुबोध यादव की जीत आसान मानी जा रही थी लेकिन भाजपा ने सपा को मात देने के लिए मोनिका यादव को 4 वोटों के साथ ही पार्टी की ताकत भी दे दी है। उधर मोनिका के पिता और सपा के पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह यादव एवं भाई सचिन यादव पर सपा की कार्रवाई की तलवार लटक गई है।

कौन हैं मोनिका यादव?
मोनिका फर्रुखाबाद के बड़े राजनीतिक परिवार की बेटी हैं। उनके पिता नरेंद्र सिंह यादव सपा के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री थे। वहीं मोनिका यादव की शादी सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के भतीजे और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के साथ हुई थी। लेकिन शादी के बाद उनके संबंध टूट गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+