VIDEO: नीम के पेड़ के नीचे पड़े हैंड ग्रेनेड को देख लोगों के उड़े होश, बीच शहर में मिला

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद शहर के बीचों बीच हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस के आला अधिकारियों को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हैंड ग्रेनेड को अपने कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार, थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के बजरिया मैदान में खड़े एक नीम के पेड़ के नीचे स्थानीय लोगों ने हैंड ग्रेनेड को पड़ा हुआ देखा। हैंड ग्रेनेड देखकर लोगों के होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। फिर, सूचना पुलिस को दी गई।

Hand grenade found in farrukhabad, VIDEO viral

सूचना मिलने पर बजरिया से चौकी से दरोगा जेपी शर्मा ने पहुंचकर हैंड ग्रेनेड को अपने कब्जे में ले लिया। मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार मिश्रा को भी दी गई। पुलिस अब इस जांच पड़ताल में जुटी है कि आखिर शहर के बीचों-बीच हैंड ग्रेनेड कहां से आया। पुलिस उसे नष्ट करने की व्यवस्था कर रही है।

फर्रुखाबाद में बम डिस्पोजल स्क्वॉयड न होने के कारण पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने सेना के अधिकारियों को बुलाया है। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह बताया कि बम पुराना है। जंग लगा हुआ है। जांच कराई जा रही है। सेना को सूचना दी गयी है। बम को बीबीगंज चौकी के पीछे रख दिया गया है। सेना के आने पर बम को नष्ट किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+