UP: आलू-गोभी की सब्जी खाने से पिता-पुत्र की हुई मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

UP: आलू-गोभी की सब्जी खाने से पिता-पुत्र की हुई मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

फर्रुखाबाद, 24 अक्टूबर: खबर उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से है। यहां घर में बनी आलू-गोभी की सब्जी खाने से एक परिवार के पांच लोगों की हालत खराब हो गई। आननफानन में सभी को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पातल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान पिता और छह साल के बेटे ने दम तोड़ दिया। वहीं, दो बेटियों और एक बेटे की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

Farrukhabad News: Father-son no more after eating vegetables, condition of three people critical

वहीं, मौत की खबर मिलते ही पुलिस अस्पातल पहुंची और मामले की जानकारी की। फिलहाल पुलिस ने सब्जी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। यह मामला फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर गढ़िया का है। गांव निवासी इरशाद (45) के घर 23 अक्टूबर की रात आलू-गोभी की सब्जी बनी थी। शाम करीब 7:30 बजे सभी ने साथ में बैठकर खाना खाया। करीब आधा घंटे बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी।

इस पर इरशाद (45), उनका पुत्र माजिद उर्फ चूचू (13), पुत्री माजिदा (18), दूसरी पुत्री साजिदा (11) को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। सबसे छोटे पुत्र लल्ला (6 साल) को आवास विकास के एक अस्पताल ले जाया गया। इरशाद और लल्ला को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि साजिदा, माजिदा और माजिद की हालत गंभीर बनी हुई है।

इरशाद के रिश्तेदार नवाबगंज थाने के गांव वीरपुर नादी निवासी वाजिद खान ने बताया की सब्जी को इरशाद की पत्नी ने नहीं खाया था। इसलिए वह ठीक हैं। पिता-पुत्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं, मौत की खबर मिलते ही राजेपुर थाने की पुलिस अस्पातल पहुंची और मामले की जानकारी की। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए है। वहीं, सब्जी के सैंपल लेकर भी जांच के लिए भेजे है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हकीकत का पता चल सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+