फर्रुखाबाद: बोरे में भरकर नाले में फेंकी कोटेदार की लाश, CCTV कैमरे में कैद हुए हत्यारे

फर्रुखाबाद। बीते दिनों फर्रुखाबाद के गांव चांदपुर के कोटेदार रामनरेश तिवारी की हत्या के मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है। इस फुटेज को पुलिस ने सार्वजनिक करते हुए लोगों से मदद की अपील की है। साथ हत्यारों की पहचान करने वाले को नकद इनाम की भी घोषणा की है। बता दें, कोटेदार का शव बोरे में बंद शहर की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-1 में नाले में पड़ा मिला था।

farrukhabad kotedar murder case cctv footage

पुलिस के हाथ लगा सीसीटीवी फुटेज

एसपी व सीओ सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। रामनरेश की गर्दन में उनका अंगौछा कसा हुआ था। इससे उनकी हत्या गला कसकर करने की आशंका है।पुलिस उसी दिन से हत्या का सुराग लगाने में लगी थी। पुलिस को एक सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग मिल गई है, जिसमे 14 मार्च को दो लोग शव को स्पेलेंडर प्लस बाइक पर रखकर लकूला से आवास विकास कालोनी को जाने वाली सड़क पर डॉ. विपुल अग्रवाल के गेस्ट हाउस के सामने से होकर निकलते दिखाई दे रहे हैं।

farrukhabad kotedar murder case cctv footage

पहचान बताने वाले को नकद इनाम

इनमें आगे बैठे व्यक्ति ने अपना चेहरा अंगौछे से ढक रखा है, जबकि सफेद कपड़े में बंद शव को बीच में रखकर बैठे व्यक्ति का चेहरा खुला हुआ है। जिस नाले में शव मिला था वह गली इसी गली के सामने है। दोनों को वापस आने में बमुश्किल सात मिनट का समय लगा। दोनों इसी रास्ते से वापस आते हुए चांदपुर की ओर जाते दिख रहे हैं। पुलिस ने दोनों के फोटो जारी किये हैं और उन्हें पहचानने वाले को उचित नकद इनाम देने की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+