फर्रुखाबाद: मौत के साये में बीते 21 बच्चों के 11 घंटे, पढ़ें आपबीती
फर्रुखाबाद।
यूपी के फर्रुखाबाद में गुरुवार को एक ऐसी घटना हुई जिसने लोगों की नींद उड़ा दी। एक सिरफिरे बदमाश ने अपने घर के छोटे से तयखाने में 21 बच्चों को बंधक बना लिया। बदमाश तो मार दिया गया, लेकिन 11 घंटे तक मौत के साये में रहे ये बच्चे जब छूटकर बाहर आए तो उनकी आखों में डर और दहशत साफ देखी जा सकती थी। मां-बाप के सीने से लिपटे इन बच्चों से जब बात की गई तो वह फफक कर रो पड़े। आपबीती सुनाई तो मौके पर मौजूद हर शख्स सिहर उठा। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>Recommended Video

'कुछ बोला तो बंदूक से उड़ा दूंगा'
बदमाश के चंगुल से मुक्त कराए गए भानु ने बताया, 'अंकल (सिफफिरा बदमाश सुभाष) हमें जन्मदिन मामने के लिए अपने घर ले गए थे। हम घर पहुंचे तो वहां अंधेरा था। अंकल ने हमें खाने के लिए बिस्किट दिया। फिर कमरे में बंद दिया। जब हमने अंकल से घर जाने के बात कही तो उन्होंने कहा, अगर कुछ बोला तो बंदूक से गोली मार दूंगा।'

बंदूक दिखाकर बार-बार दे रहा था जान से मारने की धमकी
आकाश ने बताया, 'कोई भी बोल रहा था तो वह (बदमाश सुभाष) धमकी दे रहा था कि बम से उड़ा दूंगा। उसने हमें तयखाने में बंद कर दिया था। उसके पास दो बंदूकें थीं। वह सामने बैठकर शराब पी रहा था और बंदूक दिखाकर बार-बार हमें धमकी दे रहा था।'

क्या है पूरा मामला
फर्रुखाबाद के शहर मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर करथिया गांव है। गुरुवार को एक हत्यारे सुभाष बाथम ने 21 बच्चों को घर में बंधक बना लिया था। करीब 11 घंटे बाद बंधक बनाए गए बच्चों को ऑपरेशन चलाकर पुलिस ने मुक्त कराया। ऑपरेशन के दौरान बच्चों को बंधक बनाने वाला बदमाश सुभाष बाथम मारा गया। उसकी पत्नी रूबी को भी ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। सुभाष ने जिस बच्ची के बर्थडे के बहाने बच्चों को घर पर बुलाया था, वह अभी पुलिस के पास है।

घर के अंदर मिला विस्फोटक
फर्रुखाबाद एएसपी त्रिभुवन सिंह के मुताबिक, शुक्रवार को मुरादाबाद से बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीम फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करथिया गांव पहुंची थी। सुभाष बाथम के घर की छानबीन की गई तो टीम को बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिला है।












Click it and Unblock the Notifications