फर्रुखाबाद: जिला जेल के बंदी रक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

Farrukhabad news, फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद जिला कारागार में एक बंदी रक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बंदी रक्षक अकेला रहता था और शराब का आदी था। आत्महत्या की सूचना की पर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

farrukhabad district jail guard hang himself

फांसी लगाकर आत्महत्या

बंदी रक्षक रीतराम मथुरा का रहने वाला था। वह कई सालों से जिला जेल में तैनात था। बताया जा रहा है कि वह शराब का आदी था और जुआ खेलता था। बुधवार को उसका शव जेल परिसर के बाहर अपने क्वॉर्टर में ही रस्सी से लटका मिला। सुबह पड़ोसियों ने रीतराम को फांसी पर लटका देखा, जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

farrukhabad district jail guard hang himself

आर्थिक तंगी हो सकती है आत्महत्या का कारण

बताया जा रहा है कि शराब और जुए की लत की वजह से उसकी रीतराम की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो चुकी थी। वह बहुत परेशान था। आशंका जताई जा रही है कि आर्थिक तंगी के कारण ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही जेल के अधिकारियों के साथ ही कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बंदी रक्षक के शव का पोस्टमाॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+