भाभी का पड़ोसी युवक से बात करना नहीं था पसंद, देवर ने ले ली जान

फर्रुखाबाद। लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक शख्स ने अपनी ही भाभी पर फावड़े से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। खून से लथपथ महिला को आनन-फानन में उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ ने बताया कि जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

devar killed bhabhi in farrukhabad

देवर ने भाभी के चेहरे और गर्दन पर किए कई वार

कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के सैनिक कालोनी गुजराती गली निवासी 38 वर्षीय प्रीती मिश्रा पत्नी धर्मेन्द्र मिश्रा पर उसके ही देवर विपिन मिश्रा नें फावड़े से हमला बोल दिया। महिला के चेहरे और गर्दन पर कई बार किए गए, जिसके बाद वह बुरी तरह लहुलुहान हो गई। महिला को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होनें पर चिकित्सकों नें प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। परिजन प्रीती को ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।

पड़ोसी युवक से बात करने को लेकर की हत्या

मृतका के 13 वर्षीय बेटे ने बताया कि उसकी मां पड़ोस के एक युवक से अक्सर बात करती थी, जिसे चाचा विपिन मना करते थे। इसके चलते कई बार विवाद भी हुआ। दोपहर में मां घर के अंदर सो रही थी, उसी दौरान चाचा ने फावड़े से हमला बोल दिया। सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ ने बताया कि जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+