नकली जेवर देख दूल्हे और पिता को पीटा, दुल्हन ने किया शादी से इनकार

Farrukhabad News, फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में नकली जेवर देख वधू पक्ष के लोग भड़क गए। मामला तूल पकड़ने पर वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे पक्ष के लोगों के साथ जमकर मारपीट की। दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने समझौता करा दिया। बता दें कि पुलिस के जाने के बाद फिर बात बिगड़ गई और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दूल्हे के पक्ष के चार लोग घायल हो गए।

bride refused to marry in Farrukhabad

जानकारी के अनुसार, फर्रुखाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम श्याम नगर निवासी मुन्ना लाल ने अपनी पुत्री रूबी का विवाह हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ जिला निवासी रामपाल के पुत्र शैलेन्द्र के साथ तय किया था। रविवार की रात शहर कोतवाली क्षेत्र के लकूला मसेनी मार्ग पर स्थित एक गेस्ट हाउस में बारात आयी थी। जयमाल की रस्म अदा की गई। इसके बाद फोटोग्राफर शादी में फोटो खींच रहा था, तभी दुल्हन पर चढ़ाने के लिए जेवर मांगा गया।

आर्टीफिशियल था जेवर
दूल्हे पक्ष से जेवर दिया गया, जिस देखर दुल्हन पक्ष के लोग भड़क गए। बता दें कि दूल्हे पक्ष दिया गया जेवर आर्टीफिशियल थे। जिसके बाद मामला तूल पकड़ने पर गुस्साए युवती पक्ष के लोगों ने दूल्हा सहित परिजनों की धुनाई कर दी। दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

सूचना पर पहुंची थी यूपी-100
हंगामे और मारपीट की सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समधाकर मामला शांत कर दिया। पुलिस के वापस जाने के बाद बात फिर बिगड़ गई। मारपीट में दूल्हा, उसके पिता, भाई व बहन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाप पुलिस ने दुल्हन पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें:- फर्रुखाबाद सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+