पंक्चर लगाने वाले की फरीदाबाद में गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुए बाइक सवार हमलावर
फरीदाबाद। हरियाणा में फरीदाबाद के रेलवे रोड पर अमृत जल घर के पास पंक्चर लगाने वाले शख्स की हत्या कर दी गई। चश्मदीदों के मुताबिक, उसे बाइक सवार युवकों ने गोली मारी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। पास में ही एक सीसीटीवी कैमरे में बाइक पर सवार दो युवक दिखे। उनमें से एक युवक ने गमछे से मुंह ढक रखा था, जबकि पीछे बैठे युवक ने सिर पर हैलमेट पहना हुआ था। पंक्चर लगाने वाले मृतक की पहचान 55 वर्षीय सुभाष के रूप में हुई। वह भगतसिंह कॉलोनी का रहने वाला था।

पुलिस के मुताबिक, हत्यारों ने सुभाष को मारने से पहले रेकी की थी। बुधवार सुबह 7.05 बजे जब सुभाष अपनी दुकान खोल रहा था, तभी उसे गोली मारी गई। सुभाष के बेटे ने पुलिस को बताया कि उन्हें उन लोगों पर शक है, जिनसे करीब 4 महीने पहले प्रॉपर्टी का विवाद हुआ था। इस मामले की शिकायत एनआईटी थाने में दर्ज की गई। पुलिस का कहना है कि सिपाहियों ने घटनास्थल वाली जगह पर वारदात की पड़ताल की है। बदमाशों को खोजा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications