इकलौते बेटे ने अपने मां-बाप को कैंची घुसाकर मार डाला, शराब का आदी था, वारदात के बाद फरार
बल्लभगढ़। हरियाणा में बल्लभगढ़ के हनुमान नगर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां इकलौते बेटे ने अपने मां-बाप की कैंची से वार कर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान हनुमान नगर गली नंबर-5 निवासी वीर सिंह (70) और चंपा (60) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि, हत्यारोपी बेटा वारदात के बाद से ही फरार है। पता चला है कि वह शराब पीने का आदी है और मां-बाप से पैसे मांगता रहता था। उसके पिता नगर निगम फरीदाबाद से 10 साल पहले रिटायर हुए थे।

बल्लभगढ़ में एसीपी महेंद्र वर्मा, एफएसएल डॉ. मनीषा और क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर मौका-मुआयना किया है। खेड़ी पुल थाने के एसएचओ ने कहा कि, हमें हत्यारोपी बेटे को खोज रहे हैं। उसका रात को मां-बाप से विवाद हुआ था। उसी दौरान उसने मां-बाप की कैंची से हत्या कर दी और फिर फरार हो गया। पता चला है कि, वह ऑटो चलाता था। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो दोनों बुजुर्ग की बाॅडी खून से लथपथ पड़ी थी। उनकी आज अंत्येष्टि कराई गई है।

पुलिस ने बताया कि, इसी क्षेत्र में एक अन्य मामला भी सामने आया है। एक पति ने दहेज में स्कार्पियो गाड़ी और पांच लाख रुपए की मांग पूरी न होने पर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या की इन दाेनों घटनाओं में नामजद केस दर्ज किया है, हालांकि हत्यारोपियों का सुराग नहीं लगा है। वे फरार हैं।












Click it and Unblock the Notifications