DCP विक्रम कपूर सुसाइड केस में SHO अब्दुल शहीद सस्पेंड, महिला के जरिए हनीट्रैप में फंसाया?

गुरुग्राम। हरियाणा में फरीदाबाद के डीसीपी विक्रम कपूर की मौत के मामले में अब आए रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस ने इंस्पेक्टर (एसएचओ) अब्दुल शहीद निलंबित कर​ दिया। अब्दुल को मुख्य आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा दूसरा आरोपी सतीश मलिक अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश की जा रही है। अब्दुल को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। हालांकि, वह पुलिस का कोई सहयोग नहीं कर रहा।

Dcp Vikram Kapoor death case faruidab haryana news

संवाद सूत्रों के मुताबिक, अब्दुल को पुलिस कमिश्नर गुरुवार को सस्पेंड कर घटना की जांच के लिए एसआईटी भी गठित कर चुके हैं। अब पूरी जांच एसआईटी करेगी। बता दें कि, इससे पहले पुलिस ​टीम ने खुलासा किया था कि एक महिला पिछले काफी समय से डीसीपी को ब्लैकमेल कर रही थी। वह महिला किसी वीडियो में डीसीपी विक्रम कपूर के साथ थी। ब्लैकमेलिंग के सूत्रधार एसएचओ अब्दुल शहीद ही थे। ऐसा माना जा रहा है कि, विक्रम कपूर ने इसी डिप्रेशन में आत्महत्या की।

Dcp Vikram Kapoor death case faruidab haryana news

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि अब्दुल उक्त महिला के जरिए विक्रम से 2 करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे। अब्दुल ने अपनी ही महिला दोस्त की मदद से विक्रम को फंसाया। विक्रम ब्लैकमेलिंग के चलते ही टेंशन में थे। विक्रम सोच रहे थे कि इतने रुपयों का इंतजाम कैसे करें? विक्रम ने गुजारिश के लिए अब्दुल को फोन किया तो अब्दुल गालियां देने लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+