पत्नी की आदतों से परेशान था इंजीनियर पति, उठाया यह कदम

फरीदाबाद। रोज-रोज की चिक-चिक और पत्नी के अफेयर से तंग आकर दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक इंजीनियर ने जहर खाकर जान दे दी। जहर खाने के तुरंत बाद उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसे बचाया न जा सका। इंजीनियर का नाम शिव कुमार बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

सुसाइड नोट में पत्नी को ठहराया जिम्मेदार

सुसाइड नोट में पत्नी को ठहराया जिम्मेदार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला फरीदाबाद जिले के सेक्टर-55 का है। पुलिस की मानें तो सिविल इंजीनियर शिवकुमार (45) के घर एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में शिवकुमार ने लिखा है कि उसकी पत्नी लड़ाकू स्वभाव की थी और उसकी व्यवहार असहनीय था। इतना ही नहीं, अपनी आत्महत्या के लिए भी उन्होंने पत्नी और उसके प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया है। सिविल इंजीनियर के परिजनों की मानें तो वह अपनी पत्नी से इस कदर परेशान हो गए थे कि उन्होंने फरीदाबाद सेक्टर-55 में रहना शुरू कर दिया था।

टैक्सी कैब चालक से शुरू हुआ अफेयर

टैक्सी कैब चालक से शुरू हुआ अफेयर

शिवकुमार की शादी हुई तब वह गुजरात में नौकरी करते थे। पत्नी और बच्चों के चलते वह कुछ समय पहले गुजरात से भिवानी में नौकरी करने चले आए। सप्ताह के अंत में वह भिवानी से फरीदाबाद स्थित घर चले आते थे। इसी बीच पत्नी के पड़ोस में रहने वाले एक टैक्सी कैब चालक से अफेयर शुरू हो गया। उसके बाद घर में विवाद शुरू हो गया। इतना ही नहीं 22 अप्रैल को पत्नी उन्हें छोड़कर भी चली गई। इसके बाद भी बीबी ने पीड़ित के ऊपर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करा डाला, जोकि बाद में राजीनामा होने पर खत्म हो गया।

पत्नी और प्रेमी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

पत्नी और प्रेमी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

पुलिस के मुताबिक, 10-12 दिन पहले ही पत्नी फरीदाबाद लौटी थी। घर में फिर विवाद शुरू हो गया था। मंगलवार को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी से परेशान होकर शिवकुमार ने घर में ही जहर खा लिया। वहीं, शिवकुमार के घर से पुलिस को मिले सुसाइड नोट के आधार पर ही सिविल इंजीनियर के बड़े भाई ने उसकी पत्नी और प्रेमी के खिलाफ फरीदाबाद सेक्टर-16 थाने में केस दर्ज कराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+