फरीदाबाद: युवती ने अर्धनग्न हालत में सड़क पर भागकर बचाई इज्जत, कार चालक ने किया था रेप का प्रयास
फरीदाबाद। दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक लड़की को अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर भागकर अपनी आबरू बचाने के लिए मजूबर होना पड़ा। दरअसल, एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करने वाली युवती गुरुग्राम जाने वाले गाड़ी में बैठी। तभी गाड़ी चालक ने बंदूक की नोक पर युवती के कपड़े उतार दिए और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। इस बीच हिम्मत दिखाते हुए युवती ने ड्राइवर को धक्का दिया और अर्द्धनग्न अवस्था में ही वहां से भाग निकली। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना मंगलवार की है, लेकिन मीडिया में इसका खुलासा शनिवार को हुआ। प्राइवेट कंपनी में जॉब करने वाली युवती मंगलवार को गुरुग्राम जाने के लिए फरीदाबाद के मेट्रो चौक से एक कार में सवार हो गई। आरोप है कि थोड़ा आगे चलते ही जैसे ही सुनसान रास्ता आया गाड़ी चालक की नीयत खराब हो गई।

अर्धनग्न हालत में सड़क पर भागकर बचाई इज्जत
गाड़ी चालक ने कार रोक दी और बंदूक की नोक पर दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। आरोपी गाड़ी चालक युवती के कपड़े उतरवा लिए और अपने कपड़े उतारकर बलात्कार की कोशिश की। इस बीच हिम्मत दिखाते हुए युवती ने ड्राइवर को धक्का दिया और अपनी आबरू बचाने के लिए कार से निकलकर अर्द्धनग्न अवस्था में ही भागी और पास में ही मौजूद थाने जा पहुंची।

जांच में जुटी है फरीदाबाद पुलिस
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए और उन्होंने आनन-फानन में महिला थाने में मामला दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस गाड़ी चालक के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस के मुताबिक वह इसके लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज तलाश कर रही है। साथ ही जिस गाड़ी मारुति सेलेरियो की बात की जा रही है वो नई गाड़ी है और पुलिस अब कंपनी से डिटेल्स निकलवा रही है।












Click it and Unblock the Notifications