सांस की नली में दाल फंसने से हो गई मौत, पति के शव को अस्पताल में छोड़ भाग गई पत्नी

फरीदाबाद। बीके सिविल अस्पताल में भर्ती एक मरीज की सांस की नली में दाल फंसने से मौत हो गई। रविवार की सुबह जब युवक की पत्नी डॉक्टर को बुलाकर लाई, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक लीवर के संक्रमण से ग्रस्त था। बीते शनिवार को उसको अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के मुताबिक लेटे-लेटे ही दाल पीने से मरीज की मौत हुई है।

लिवर खराब होने पर हुआ था भर्ती

लिवर खराब होने पर हुआ था भर्ती

मृतक के पिता जय किशन ने बताया कि लीवर खराब होने के चलते शनिवार सुबह बेटे कपिल गोयल को बीके सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार होने लगा। उन्होंने बताया कि शनिवार रात को बेटे कपिल के साथ उसकी ही पत्नी देखभाल के लिए रुकी थी। रविवार के दिन सुबह पुत्रवधु ने फोन पर कपिल की तबियत में सुधार की बात कही थी।

दाल पीने के बाद हो गई मौत

दाल पीने के बाद हो गई मौत

बीके अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. रिंकू ने रूटीन जांच के दौरान कपिल से तबीयत के बारे में पूछा । इस दौरान डॉ. रिंकू ने कपिल को बैठाकर दाल पिलाने की बात कही और दूसरे मरीजों को देखने चली गई। करीब दस मिनट के बाद कपिल की पत्नी भाग कर डॉक्टर के केबिन में आई और डॉक्टर से कहा कि कपिल कुछ बोल नहीं रहा है। इसके बाद जब डॉक्टर रिंकू ने कपिल की जांच की तो पता चला कि उसकी मौत हो गई थी।

सांस की नली में फंसी थी दाल

सांस की नली में फंसी थी दाल

इसके बाद पता चला कि कपिल को बेड पर लेटे-लेटे ही उसकी पत्नी दाल पिला रही थी, जिससे दाल कपिल की आहार नली में जाने के बजाय सांस की नली में चली गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कपिल के शव को अस्पताल में छोड़कर पत्नी इमरजेंसी से निकल गई। इसके बाद अस्पताल के डॉक्टर व पुलिस ने मिलकर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। कुछ वक्त के बाद मृतक कपिल के परिजन आए और बिना पोस्टमार्टम करवाए ही कपिल के शव को लेकर चले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+