दूल्हा ले रहा था फेरे तभी दो बच्चों की मां आकर बोली, मैं हूं इनकी असली बीवी
Faizabad news, फैजाबाद। अयोध्या में एक विवाहित महिला ने एक शादी समारोह में जमकर हंगामा काटा। शादी कर रहे दूल्हे से अपने संबंधों की बात बता कर शादी रुकवाने की कोशिश की। विवाहित महिला का आरोप था कि शादी कर रहा युवक आनंद से उसके पुराने संबंध है और अब उसको छोड़कर दूसरी शादी रचा रहा है। महिला दूल्हे को अपना पति बता रही थी।उसका आरोप था कि उसको धोखा देकर उसका यह पति अपनी दूसरी शादी कर रहा है।

आरोप था कि शादी रचाने वाला युवक आनंद उसके पति से उसको अलग भी करवा दिया और शादी का झांसा देकर 10 साल से उसके साथ रह रहा था और अब अचानक कोतवाली नगर के साहू पैलेस में शादी रचा कर उसे बेघर छोड़ दिया। शादी समारोह में पहुंची महिला ने यूपी 100 को फोन कर पुलिस बुला ली लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पीड़ित महिला से शादी के सबूत मांगने लगी।

मौके पर सबूत ना दे पाने के कारण महिला को समारोह स्थल से बाहर कर दिया गया और शादी करने दी गई। महिला का आरोप था कि रौनाही थाने में इसकी तहरीर भी दी थी लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।विवाहित महिला थाना रौनाही क्षेत्र के ड्योढ़ी बाजार की रहने वाली है और उसके दो बच्चे भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications