सीएम योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर, करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा

yogi adityanath News, अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी रविवार (07 फरवरी) को अयोध्या दौरे पर है। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ रामनगरी अयोध्या के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। साथ ही स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ के इस दौरे को लेकर अधिकारियों ने भी तैयारी कर ली है। बता दें कि इस समीभा बैठक में सभी बड़े अधिकारी उपस्थित रहेंगे। अयोध्या में समीक्षा बैठक के बाद सीएम योगी वाराणसी के लिए रवाना होंगे।

up cm yogi adityanath will be on a visit to ayodhya today

अयोध्या दौरे के दौरान सीएम योगी भजन संध्या स्थल, क्वीन मेमोरियल पार्क, रामकथा पार्क के विस्तारीकरण सहित चल रहे अन्य कार्यों के बारे में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इन विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी. इस बैठक में मुख्य सचिव आर के तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम के अलावा प्रमुख सचिव आवास विकास, परिवहन, नगर विकास, लोकनिर्माण, सिंचाई, स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों के आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

अयोध्या में समीक्षा बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी के लिए रवाना होंगे। यहां पर विकास कार्यों की समीक्षा करने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे। सीएम के दौरे के मद्देनजर वाराणसी जिले में सभी विभागों को डीएम कौशल राज शर्मा की ओर से अलर्ट किया गया हैं। बता दें कि सीएम योगी यहां कॉरिडोर के कार्यों का निरीक्षण कर प्रेजेंटेशन देखेंगे। साथ ही,186 करोड़ की लागत से बन रहे निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर रुद्राक्ष के प्रगति कार्यों का भी सीएम योगी निरीक्षण करेंगे।

15 मंजिला निर्माणाधीन मंडलीय कार्यालय का भी करेंगे दौरा
सेतु निगम की ओर से आशापुर आरओबी का स्थलीय निरीक्षण करने जाने की भी संभावना है। वही कचहरी के पास 170 करोड़ की लागत से बन रहे 15 मंजिला निर्माणाधीन मंडलीय कार्यालय का भी दौरा करेंगे। वही चर्चा है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे का निरीक्षण सोमवार को हैलीकॉप्टर से करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+