राम जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, भगवान राम लला की पूजा...मंदिर निर्माणा का लिया जायजा
UP CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार 19 अगस्त को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। यहां सीएम योगी ने अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भगवान राम लला की पूजा अर्चना की। इसके बाद राम मंदिर निर्माण का जायजा लिया।
सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर 11 बजे राम कथा पार्क हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद सीएम योगी राममंदिर आंदोलन के नायक रहे रामचंद्र दास परमहंस की समाधि पर पहुंचे और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। यहां से रामजन्मभूमि के लिए परिसर के लिए उनका काफिला रवाना हो गया।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भगवान राम लला की पूजा अर्चना की और भव्य राम मंदिर के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी मौजूद रहे।
Recommended Video
ऐसा बताया जा रहा है कि सीएम योगी आज दो घंटे अयोध्या में रहेंगे। इस दौरान वह निर्माण कार्यों का अवलोकन करने के साथ-साथ दूसरे कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अयोध्य में दो घंटे प्रवास के बाद वो वापस लखनऊ लौट जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications