अयोध्या: पुरानी रंजिश में रची गई थी प्रधान पुत्र की हत्या की साजिश, मुठभेड़ में दो शूटर समेत तीन अरेस्ट

अयोध्या। अयोध्या पुलिस ने प्रधान पुत्र की हत्या की साजिश का खुलासा करते हुए मुठभेड़ में दो शूटर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो शूटर पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गए। शूटर ने प्रधान पुत्र की हत्या के लिए एक लाख रुपए की सुपारी ली थी और यह सुपारी गांव के ही एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश में प्रधान पुत्र को जान से मारने के लिए दी थी।

two shooter arrested after encounter with police in ayodhya

क्या है पूरा मामला

मामला जनपद के थाना इनायतनगर क्षेत्र का है, जहां पर पारा ताजपुर गांव के प्रधान पुत्र शिव कुमार चौरसिया की पुरानी रंजिश में जान से मारने के लिए गांव के ही राम कुमार चौरसिया ने एक लाख रुपए में भाड़े के शूटरों को दी थी। यह शूटर अंबेडकर नगर के रहने वाले हैं। शूटर फिरोज उर्फ मोनू प्रधान पुत्र की हत्या के लिए कई बार रेकी भी कर चुका था, लेकिन प्रधान पुत्र मौके से नहीं मिला और उसकी जान बच गई। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो थाना इनायतनगर व महाराजगंज की पुलिस ने सर्विलांस के सहारे शूटरों को थाना इनायतनगर क्षेत्र के आदिल पुर गांव के पास घेर लिया। दोनों थानों की पुलिस ने मुठभेड़ में दो शूटरों फिरोजपुर उर्फ मोनू रिंकू सिंह उर्फ कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया।

दो शूटर हुए फरार

पूछताछ के बाद सुपारी देने वाले व्यक्ति राम कुमार चौरसिया को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुठभेड़ के दौरान ही 2 शूटर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। दोनों फरार शूटर रोहित निषाद और रवि पांडे अंबेडकरनगर के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने गिरफ्तार शूटरों से दो अवैध असलहे भी बरामद किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+