शॉपिंग करके लौट रहे थे घर, अचानक नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत
फैजाबाद। उत्तर प्रदेश के अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-28 पर शनिवार की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक का अभी तक कोई पता नहीं चला है। जिसकी तलाश जारी है। जबकि एक युवक को बच्चा लिया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद अंसारी, मोहम्मद साजिद, अजय यादव, विकास जयसवाल और मोनू कानपुर से शॉपिंग कर वापस अपने घर देवरिया लौट रहे थे। देवरिया जाते समय इनकी कार अयोध्या जिले के रुदौली क्षेत्र रौजागांव के पास पहुंची तो कार चला रहे ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई। झपकी आने के कारण तेज रफ्तार कर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। घटना देर रात 3 बजे की जा रही है।

घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से 4 लोगों को बाहर निकाला। जिनमें अजय की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं मोहम्मद अंसारी, मोहम्मद साजिद को इलाज के लिए अस्पताल भेज गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना में मोनू सुरक्षित रूप से बच गया है। वहीं एक अन्य युवक विकास जयसवाल का अभी तक कोई पता नहीं चला है। नहर में गोताखोर उसकी तलाश कर रहे है।












Click it and Unblock the Notifications