ससुर ने बहू से बनाए नाजायज संबंध, पति को पता चला तो उसने पिता को मार डाला

अयोध्या। अयोध्या में एक ससुर ने बहू से नाजायज संबंध बनाए तो बेटे ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। घटना तारुन थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर कमसिन की है। पुलिस ने खुलासा कर बताया कि मृतक ओम प्रकाश (60) की गर्दन काटकर हत्या रात को उस समय कर दी गई थी जब वह घर के बाहर नशे में धुत होकर सो रहा था। बगल की चारपाई पर पत्नी भी सो रही थी लेकिन उसे भनक तक नहीं लगी।

son murdered his father for illicit relation with her wife

एसपी ग्रामीण ने घटना का खुलासा करते हुये बताया कि ओम प्रकाश का अपनी बहू से काफी समय से नाजायज संबंध चल रहा था जिसकी जानकारी उसके पुत्र सूरज को हो गई। सूरज इससे क्षुब्ध होकर मौके की तलाश में लग गया और यह मौका उसे 27 जून की रात को मिला जब उसका पिता शराब के नशे में धुत होकर सो गया।

सूरज की मां भी उसके पिता के बगल में ही सो रही थीं। परन्तु पहले से धार लगवा कर रखे हुए बांके से उसने एक ही वार में अपने पिता का इस तरह काम तमाम कर दिया कि उसकी मां को पता नहीं चला। तमाम तफ्तीश और पूछताछ के बाद पुलिस को सूरज पर शक हुआ और जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और घटना के सम्बन्ध में सारी सच्चाई बता दी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बांका घटनास्थल से बरामद कर लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+