अयोध्या: सपा नेता की गोली मारकर हत्या, कार्यकर्ताओं ने काटा हंगामा

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव उर्फ टिक्कू की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से टिक्कू यादव बुरी तरह से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने टिक्कू यादव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से भड़के सपा कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर सड़कों को जामकर बवाल किया और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

samajwadi lohia vahini youth leader akhilesh yadav shot dead

जानकारी के अनुसार, मामला अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव की है। अखिलेश सपा की लोहिया वाहिनी में गोसाईंगंज विधानसभा संगठन के अध्यक्ष थे। घटना उस वक्त हुई जब वो जिम से घर लौट रहे थे। कनकपुर शराब ठेके के पास एक व्यक्ति ने टिक्कू को रोका और गोली मार दी। घटना को अनजाम देने के बाद हत्यारोपि मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस घायलावस्था में सपा नेता को लेकर सीएससी में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

samajwadi lohia vahini youth leader akhilesh yadav shot dead

सपा नेता अखिलेश यादव की हत्या की सूचना मिलते ही पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंच गए। जिसके बाद यहां जमकर बवाल हुआ। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महिला अस्पताल मार्ग, चौक और रिकाबगंज मार्ग जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इतना ही नहीं पोस्टमॉर्टम के लिए शव को ले जाने से रोक दिया। सपा कार्यकर्ता देर रात तक नारे लगाकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताते रहे। हालात बिगड़ता देख पुलिस ने कई थानों की फोर्स बुला ली। वहीं, एसपी ग्रामीण एसके सिंह ने बताया कि जिम से लौटते वक्त 2 बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+