Ram Mandir Ayodhya: 22 तारीख को दिल्ली-अयोध्या के बीच चलेगी स्पेशल फ्लाइट, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
Ayodhya Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन किए जाने को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। ऐसे में काफी संख्या में श्रद्धालुओं का भी अयोध्या में आवागमन होना है। श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए 22 जनवरी को दिल्ली से वाराणसी के बीच विशेष विमान चलाया जाएगा।
यह विमान निजी विमानन कंपनी स्पाइसजेट एयरलाइंस द्वारा चलाया जाएगा। इसके लिए कंपनी द्वारा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 21 जनवरी को यह विमान दिल्ली से अयोध्या आएगा। रात में अयोध्या रुकने के बाद 22 जनवरी को शाम विमान दिल्ली वापस लौट जाएगा।

शेड्यूल जारी करने के बाद विमानन कंपनी द्वारा टिकट की बुकिंग भी प्रारंभ हो चुकी है। इसके अलावा इस रूट पर जल्द ही सीधी विमान सेवा संचालित किए जाने को लेकर भी तैयारी चल रही हैं।
अयोध्या उतरेंगे सौ से अधिक चार्टर विमान
बताया जा रहा है कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के समय 100 से अधिक चार्टर विमान उतरने की संभावना जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक 40 से अधिक मेहमानों द्वारा अपने चार्टर विमान को उतारने की अनुमति मांगी गई है।
अयोध्या एयरपोर्ट पर विमान उतारने के लिए लगातार लोगों द्वारा संपर्क किया जा रहा है। ऐसे में अयोध्या का एयर स्पेस भी उस दिन काफी व्यस्त रहेगा। कहा जा रहा है कि काफी संख्या में विमान की लैंडिंग होने के चलते एयरपोर्ट पर पार्किंग न होने के कारण विमान को दूसरे एयरपोर्ट पर भी पार्क करने के लिए भेजा जाएगा।
यह भी बात दें कि अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन किया गया था। अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन किए जाने के बाद अयोध्या से इंटरनेशनल सहित डोमेस्टिक और रूट पर विमान संचालित करने के लिए कई विमानन कंपनियों द्वारा सर्वे भी कराया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications