Ram Mandir: अयोध्या हवाई क्षेत्र में पूरे दिन मंडराते रहे विमान, सुबह से शाम तक व्यस्त रह हवाई मार्ग
Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन के दौरान रामनगरी में चारों ओर उत्सव जैसा माहौल नजर आया। सुबह से शाम तक एयरपोर्ट से लेकर अयोध्या धाम तक का रास्ता पूरी तरह सील रहा। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने आए मेहमानों के कारण एयरपोर्ट मार्ग पूरे दिन व्यस्त रहा।
दोपहर तक जहां भी वीवीआईपी का आगमन होता रहा वहीं रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो जाने पर प्रभु श्री राम का दर्शन करने के बाद वीवीआईपी वापस लौटने लगे। जिसके चलते अयोध्या धाम से एयरपोर्ट का मार्ग देर शाम तक सील रहा।

इसी तरह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में चार्टर विमान से शामिल होने के लिए आए वीवीआईपी मेहमानों के चार्टर विमान हवा में मंडराते नजर आए। कई बार तो ऐसा देखा गया जब 10 से अधिक विमान अयोध्या हवाई क्षेत्र में चक्कर काटते रहे।
इसके पीछे सबसे बड़ा कारण कारण यह था कि अयोध्या एयरपोर्ट पर पार्किंग की जगह कम होने के कारण विमानों को पार्क करना मुश्किल था। ऐसे में विमानों को लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज समेत 12 से अधिक एयरपोर्ट पर भेजा गया था।
एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट पर विमान उतरने के बाद उसे दूसरे एयरपोर्ट पर पार्क करने के लिए भेजा गया। फिर गेस्ट के धाम से वापस लौटने पर विमान भी पुनः वापस अयोध्या आया ऐसे में एक चार्टर प्लेन दो बार लैंड और दो बार टेकऑफ किया।
यह भी बताया कि रनवे खाली न होने के चलते विमानों को उतरने में भी समय लग जिसके कारण विमाम हवा में चक्कर काटते नजर आए। फ्लाइट राडार 24 के आंकड़ों के अनुसार शाम चार बजे दर्जनभर विमान हवा में चक्कर काटते नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications