अयोध्या में बोलीं प्रियंका गांधी- बिरयानी खाने मोदी गए थे पाकिस्‍तान, मैं नहीं

Ayodhya News, अयोध्या। भाजपा पर हमलावर हुई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने सीधा प्रहार किया है। शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर आई प्रियंका गांधी ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर निशाने पर रखा। उन्होंने मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा, पाकिस्तान में बिरायानी खाने वो (मोदी) गए थे मैं नहीं। साथ ही उन्होंने कहा, '5 साल तक दुनिया का दौरा किया और सभी को गले लगाया, लेकिन पीएम मोदी के पास अपने लोगों से गले मिलने का समय नहीं रहा।'

प्रियंका गांधी ने किया रोज शो

प्रियंका गांधी ने किया रोज शो

शुक्रवार को अयोध्या पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कुमारगंज में एक 'चौपाल' का आयोजन कर स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मल खत्री के लिए रोड शो भी किया। बता दें कि प्रियंका गांधी का 9 जगहों पर स्वागत किया गया और 2 जगहों पर नुक्कड़ सभा की एक जगह पर नुक्कड़ सभा का कार्यक्रम रद्द कर दिया। वहीं दूसरी तरफ सनबीम स्कूल में बच्चों से संवाद भी स्थापित किया।

बिरयानी खाने वो गए थे पाकिस्तान

बिरयानी खाने वो गए थे पाकिस्तान

इस दौरान सनबीम स्कूल में मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रियंका गांधी पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि पाकिस्तान में बिरयानी खाने वो (मोदी) गए थे मैं नहीं। साथ ही वाराणसी से मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि जहां से पार्टी कहेगी वहां से चुनाव लड़ेगी। अयोध्या में रामलला का दर्शन ना करने के सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा कि मामला संवेदनशील है और कोर्ट में विचाराधीन है। इसलिए अभी दर्शन करना उचित नहीं होगा।

राजा-महाराजाओं के खिलाफ मेरे परिवार ने काम किया

राजा-महाराजाओं के खिलाफ मेरे परिवार ने काम किया

उन्होंने कहा कि कांग्रेसी झूठ की राजनीति नहीं करती है। कांग्रेस ने राजस्थान छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश में सरकार बनाई है। अपने परिवार की 'राजा-महाराजा' से तुलना को भी प्रियंका ने सिरे से खारिज कर दिया। कहाकि मेरे परिवार ने राजा-महाराजाओं के खिलाफ काम किया है। मेरे परिवार ने स्वयं को कभी राजा-महाराजा नहीं समझा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+