जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने अयोध्या से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, बोले- 'बहुमत से जीतूंगा मैं'

जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने अयोध्या से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, बोले- 'बहुमत से जीतूंगा मैं'

अयोध्या, 26 जनवरी: श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर अनशन करने वाले जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने अयोध्या सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। कहा कि वे भाजपा के सिंबल पर अयोध्या विधानसभा से चुनाव लड़ना चाहते हैं, यदि पार्टी उन्हें टिकट देती है तो ठीक है। नहीं तो मैं स्वतंत्र रुप नामांकन करूंगा। मैं टिकट नहीं मांगूंगा, मैं धर्माचार्य हूं। उन्हें मुझसे पूछने आना चाहिए। मैं किसी भी तरह से बहुमत से जीतूंगा।

Paramhans Acharya Maharaj said that I will contest elections in Ayodhya

परमहंस ने कहा कि हम साधु और संतों को योगी के बारे में पता चला कि वह अयोध्या विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे तो संतों में खुशी का माहौल था। लेकिन जब से बीजेपी ने योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर से टिकट दिया है तो वह निराश हैं। क्योंकि अयोध्या में कोई जनप्रतिनिधि दिखाई नहीं दे रहे हैं जो संतों की बात को उठाए और उनकी समस्याओं को सुने। लिहाजा उन्होंने चुनाव में उतरने का फैसला किया है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब मौलवियों को सरकार पेंशन दे सकती है तो साधु और संतों को सुविधाएं भी मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि वह संतों और संत समाज के मुद्दों पर चुनाव में उतरेंगे। कहा कि चुनाव में मेरा मुद्दा होगा कि मठों का बिजली-पानी फ्री होना चाहिए। संतों को उचित सम्मान मिले। मौलवियों को अगर वेतन मिल सकता है तो हमारे संतों को वेतन क्यों नहीं मिलता है। संतों ने देश के आगे बढ़ाने में अपना योगदान दिया है। यह तभी संभव है जब इनकी विचारधारा का एक जनप्रतिनिधि हो। गौरतलब है कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर छावनी पीठाधीश्वर परमहंस आचार्य अनशन भी कर चुके हैं और वह संतो के मुद्दों पर हमेशा ही मुखर रहते हैं।

बीजेपी से लड़ना चाहते हैं चुनाव
परमहंस आचार्य ने कहा कि वह अयोध्या विधानसभा से बीजेपी के सिंबल पर चुनाव लड़ना चाहते हैं और अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है तो ठीक है। नहीं तो वह निर्दलीय नामांकन दाखिल करेंगे। मैं टिकट नहीं मांगूंगा, मैं धर्माचार्य हूं। उन्हें मुझसे पूछने आना चाहिए। मैं किसी भी तरह से बहुमत से जीतूंगा।

Recommended Video

    UP Elections 2022 | UP BJP Candidate List | Samajwadi Party Second List | Akhilesh | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+