अयोध्या विवाद मामले में निर्मोही अखाड़ा ने SC में दायर की याचिका, दो जजों को बढ़ाने की मांग

अयोध्या। राम मंदिर बाबरी मस्जिद विवाद मामले में निर्मोही अखाड़ा ने मध्यस्थता आदेश को संशोधित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। निर्मोही अखाड़े की ओर से दो और जजों को बढ़ाने की मांग की गई है। इसके बातचीत करने के लिए स्थान को भी बदलने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि अयोध्या के बजाय यह स्थान या तो दिल्ली हो या फिर कहीं और रखा जाए।

nirmohi akhara seeks additions of judge on ayodhya mediation panel

विवादित स्थल पर बातचीत में डिस्टरबेंस पैदा होती है

याचिका में कहा गया कि अयोध्या विवादित स्थल है, यहां पर मध्यस्थ पैनल के बातचीत से डिस्टरबेंस पैदा होती है, जिसके कारण बातचीत सही माहौल में संभव नहीं है। इसलिए इसका स्थान भी बदला जाए।

nirmohi akhara seeks additions of judge on ayodhya mediation panel

सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता पैनल 8 हफ्ते का समय दिया है

बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने 8 मार्च को इस मामले में मध्यस्थता के आदेश देते हुए तीन सदस्यीय मध्यस्थों का पैनल गठित किया था। मध्यस्थता पैनल के सदस्यों में श्रीश्री रविशंकर, श्रीराम पंचू और एफएम कलिफुल्लाह शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता पैनल को प्रक्रिया पूरी करने के लिए आठ हफ्ते का समय दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+