अयोध्या: पानी निकासी को लेकर हुए विवाद के बाद भतीजे ने की चाची की हत्या

अयोध्या। अयोध्या जनपद के रुदौली में एक और हत्या की वारदात सामने आई है। एक भतीजे ने चाची की धारदार हथियार से सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि लगातार हो रही बारिश के पानी के बहने का विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते गुस्से में भतीजे ने शुक्रवार की सुबह धारदार हथियार से अपनी चाची पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

nephew kills aunt after minor dispute in ayodhya

भतीजे ने की चाची की हत्या

अयोध्या जनपद के रुदौली कोतवाली के जलालपुर गांव में रहने वाली महिला रीता का उसके पड़ोसी भतीजे प्रदीप से कुछ विवाद हो गया। प्रदीप ने शुक्रवार की सुबह अपनी चाची रीता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में रीता गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसके बाद तत्काल परिजन रीता को सीएचसी रुदौली ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

nephew kills aunt after minor dispute in ayodhya

पानी निकासी को लेकर विवाद

जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच बारिश के पानी के निकासी को लेकर नाली का विवाद था और इसी कारण आरोपी व्यक्ति ने महिला की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। आरोपी भतीजा प्रदीप फरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+