अयोध्या: मुस्लिम परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल, शादी के आमंत्रण कार्ड पर छपवाई भगवान हनुमान की तस्वीर

अयोध्या। देश के सबसे चर्चित मामलों में से एक अयोध्या भूमि विवाद पर 9 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भगवान राम की नगरी अयोध्या में एक मुस्लिम परिवार ने गंगा जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल पेश की है। अयोध्या जनपद के पूरा बाजार विकासखंड के चरेरा गांव के निवासी मोहम्मद मोबीन ने अपने बेटे मोहम्मद नसीर और बेटी अमीना बानो के निकाह के आमंत्रण कार्ड पर साल 2020 का कैलेंडर छपवाया है। जिस पर भगवान हनुमान की तस्वीर है। सिर्फ इतना ही नहीं कार्ड पर भगवान ब्रह्मा, विष्णु, नारद और शिव जी की भी तस्वीर छपवाई गई है।

भगवान में रखते है आस्था

भगवान में रखते है आस्था

मोहम्मद मोबीन का कहना है कि हम अल्लाह के साथ भगवान में भी अपार आस्था रखते हैं। मेरे लिए अल्लाह और भगवान एक है। अयोध्या जनपद मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर अंबेडकरनगर रोड पर पूरा बाजार ब्लाक के चरेरा निवासी मोहम्मद मोबीन राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल रसूलाबाद में वार्ड बॉय पद पर तैनात हैं। चरेरा गांव में लगभग 20 प्रतिशत मुस्लिम परिवार निवास करते हैं। मोहम्मद मुबीन ने अपनी बेटी की शादी जनपद के ही सोहावल विकासखंड के सुचिता गंज बाजार के मोहम्मद जलील की बेटी शमा बानो से तय की है।

एकता की मिसाल की पेश

एकता की मिसाल की पेश

वहीं, अपनी बेटी अमीना बानो की शादी जौनपुर जिले के मर्दानपुर के मोहम्मद अख्तर से तय की है। बेटे की शादी 22 नवंबर को तो बेटी की शादी 24 नवंबर को होनी है। मों मोबिन का कहना है सभी सगे संबंधियों को यही निमंत्रण पत्र भेजा रहा है। मोहम्मद मुबीन ने आपसी सौहार्द प्रेम और एकता की मिसाल उस समय पेश की है जब अयोध्या फैसले के बाद दोनों समुदायों के आपसी रिश्तो का चुनौतीपूर्ण भरा समय है।

700 हिंदू मित्रों को भेजा शादी का कार्ड

700 हिंदू मित्रों को भेजा शादी का कार्ड

वहीं, गांव के सभी लोग अयोध्या पर आए फैसले के बाद मोहम्मद मुबीन के इस प्रयास को सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ाने वाला कदम बता रहे हैं। मोहम्मद मोबीन ने कहा, 'मैंने अपने सभी रिश्तेदारों और दोस्तों को शादी के कार्ड भेजे और उनमें से ज्यादातर आश्चर्यचकित हुए, लेकिन किसी ने आपत्ति नहीं जताई। ऐसा पहली बार है, जब एक मुस्लिम व्यक्ति के शादी के कार्ड पर हिंदू देवी-देवता हैं। यहां तक कि जिन परिवारों में मेरे बच्चों की शादी हो रही है, उन्हें भी कोई आपत्ति नहीं है।' मुबीन ने अपने करीब 700 हिंदू मित्रों को भी शादी के कार्ड भेजे और उन्होंने उनकी इस पहल की तारीफ भी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+