अयोध्या: खाना खाने बैठे बच्चों के बीच जूते पहनकर घूमे भाजपा नेता, हुई आलोचना, वीडियो
Ayodhya News, (अयोध्या)। यूपी के अयोध्या स्थित मिल्कीपुर विधानसभा से विधायक बाबा गोरखनाथ का एक वीडियो वायरल हुआ है। बाबा गोरखनाथ बीजेपी के चर्चित विधायक हैं। वीडियो में विधायक बाबा गोरखनाथ एक स्कूल में निरीक्षण कर रहे हैं। पूरा मामला प्राथमिक विद्यालय का है, जहां भोजन कर बच्चों के बीच भोजनालय में जूता पहनकर विधायक बच्चों से बात कर रहे हैं। बकायदा वीडियो में देखा जा सकता है कि वह जूता पहने हुए हैं और बाल्टी में रखे हुए खाने को देख रहे हैं।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद से बीजेपी विधायक बाबा गोरखनाथ की आलोचना की जा रही है। भारतीय संस्कृति में विद्यालय में भोजन करने से पूर्व जूता बाहर निकालकर भोजन किया जाता है। ऐसे में बीजेपी के चर्चित विधायक गोरखनाथ बाबा जूता पहनकर भोजनालय में जाकर बच्चों के साथ संवाद करना। खाना खा रहे बच्चों के सामने जूता पहनकर जाने को लेकर विधायक की खूब आलोचना की जा रही है।

वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी विधायक गोरखनाथ बाबा से उनका पक्ष लेने की कोशिश की गई तो उनका फोन नहीं उठा। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद अयोध्या धार्मिक नगरी से बीजेपी के विधायक बाबा गोरखनाथ के इस कृत्य पर लोग उनको गलत ठहरा रहे हैं। साधु-संतों का कहना है कि जूता पहनकर भोजनालय में प्रवेश नहीं किया जाता है। जूता पहनकर भोजनालय में जाना हमारी संस्कृति नहीं है। ऐसे में बीजेपी विधायक का जूता पहनकर खाना खा रहे बच्चों के बीच वहां नहीं जाना चाहिए था। बीजेपी विधायक को भारतीय संस्कृति से परिचित होना जरूरी है ।












Click it and Unblock the Notifications