अयोध्या: छात्र-छात्राओं को ले जा रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 12 घायल
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लॉकडाउन में प्रयागराज में फंसे छात्र-छात्राओं को उनके गृह जनपदों में भेजा जा रहा है। बुधवार को प्रयागराज से 27 छात्र-छात्राओं को लेकर कुशीनगर जा रही रोडवेज की बस अयोध्या के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बस में सवार 12 लोग घायल हो गए। इसमें से ड्राइवर और दो छात्राओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस के ड्राइवर के अलावा बस में ड्यूटी पर तैनात सिपाही भी दुर्घटना में घायल हुआ है।

छात्र-छात्राओं को प्रयागराज से कुशीनगर ले जा रही थी बस
जानकारी के मुताबिक, बस प्रयागराज से कुशीनगर जिले तक छात्र-छात्राओं ले जा रही थी। अयोध्या के पास कोतवाली बीकापुर के बिलारी के पास रोडवेज की यह बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस ने पीछे से ट्रक में टक्कर मार दी, जिसके चलते बस में सवार सभी 27 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत बीकापुर के स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, इनमें से 11 छात्र छात्राएं जिला अस्पताल में भर्ती करा दी गईं। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है। बस ड्राइवर व 2 छात्राओं की हालत नाजुक बताई जा रही है।
15 छात्र-छात्राओं को कुशीनगर रवाना किया गया
सूचना मिलते ही डीएम अनुज झा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि ड्राइवर के घुटने फ्रैक्चर हुआ है। स्टूडेंट्स भी घायल हुए हैं, लेकिन गंभीर हालत में नहीं हैं। जैसे-जैसे ठीक रहे हैं उनको उनके घरों को भेजा जा रहा है। 10 छात्र छात्रा समेत 12 लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं। साधारण तौर पर घायल 15 छात्र-छात्राओं को जिला अस्पताल से बस लेकर कुशीनगर रवाना हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications