Lok Sabha Election 2024: अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, सपा और कांग्रेस मिलते हैं तो होता है अपशकुन
Lok Sabha Election 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिलते हैं तो कुछ ना कुछ अपशकुन होता है। उन्होंने यह भी कहा कि आप लोग सावधान रहिए यह लोग कुछ अपशकुन करने आए हैं।

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या जनपद के अमानीगंज स्थित मैदान में भारतीय जनता पार्टी की मिल्कीपुर और रुदौली विधानसभा के लोगों को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को वोट देने के लिए संबोधित करने के लिए पहुंचे थे।
सपा-कांग्रेस दोनों खून चूसवा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर को खून चूसवा का नाम दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा का वर्तमान संस्करण बहुत ही खतरनाक संस्करण है।
जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थे और केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी उसी समय राम मंदिर पर हमला हुआ था।। समाजवादी पार्टी ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थी और पूरे प्रदेश को तबाह करके रख दिया था।
कोई माई का लाल नहीं हटा सकता आरक्षण: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस दोनों पार्टियों अनुसूचित जनजाति और पिछड़ी जनजाति के आरक्षण में सेंध लगाने की साजिश कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति और पिछड़ी जाति के आरक्षण के अधिकार को कोई भी माई का लाल हटा नहीं सकता है। क्योंकि इन जातियों के साथ भारतीय जनता पार्टी मजबूती के साथ खड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications