पुलवामा के रुखसार ने अयोध्या की जीनत से किया निकाह, विदा कर ले गया कश्मीर

अयोध्या। एक कश्मीरी युवक का अयोध्या में निकाह करना चर्चा का विषय बन गया है। वह भी ऐसे माहौल में जब कश्मीर से धारा 370 हटाई गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कश्मीरी युवक व उसके परिवार से पूछताछ की और आईडी वेरिफिकेशन के लिए जम्मू कश्मीर सरकार से संपर्क कर वेरीफाई कराया, जिसके बाद अयोध्या पुलिस ने दंपति को जनपद छोड़ने की अनुमति दी।

kashmiri youth marries ayodhya girl

पुलवामा के युवक ने अयोध्या की लड़की से किया निकाह

दरअसल, पुलवामा के रहने वाले रुखसार ने अयोध्या जनपद के थाना खंडासा क्षेत्र के भीखी पुरवा निवासी मोहम्मद जमील की बेटी जीनत से निकाह किया। यह निकाह क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। खासकर उस समय जब जम्मू कश्मीर से केंद्र सरकार ने धारा 370 और आर्टिकल 35a को हटा दिया। ऐसे माहौल में कश्मीरी युवक का अयोध्या में शादी करना चर्चा का विषय बन गया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुल्हन की विदाई कुछ समय के लिए रोक दी।कश्मीरी युवक और उसके परिवार के आईडी वेरीफिकेशन के बाद उन्हें जाने की अनुमति दी गई।

जीनत को विदाकर कश्मीर ले गया युवक

बता दें, भीखी पुरवा गांव में ही कश्मीरी युवक की रिश्तेदारी थी, जिसके जरिए कश्मीरी युवक रुखसार ने उसी गांव की जीनत से निकाह कर कश्मीर ले गया। आईडी वेरीफिकेशन होने के बाद पुलिस प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+