जुबैर के नाम पर देवेन्द्र तिवारी, ओपी मिश्रा और ताहर सिंह ने दी थी Ram Mandir उड़ाने की धमकी, ऐसे खुला राज

अयोध्या Ram Mandir को बम से उड़ने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद पता चला की धमकी देने वाला शख्स मुस्लिम नहीं बल्कि हिंदू हैं। उन्होंने फेमस होने के लिए ऐसा काम किया था।

फिलहाल गिरफ्तार करने के बाद उनसे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। दोनों के पास से मोबाइल फोन वाईफाई रूट वीडियो रिकॉर्डर भी बरामद किया गया है। उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

in-the-name-of-zubair-these-people-had-threatened-to-blow-up-ram-mandir

मोबाइल से ईमेल भेजने के बाद आरोपियों ने मोबाइल को जलाकर नष्ट कर दिया था। हालांकि पुलिस ने जनता से जांच पड़ताल किया जिससे ओपी मिश्रा और ताहर सिंह नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि देवेंद्र तिवारी नामक तीसरा आरोपी अभी भी फरार है।

दरअसल, भारतीय किसान मंच और भारतीय गौ सेवा परिषद नाम से एनजीओ चलाने वाले तथा मेडिकल कॉलेज संचालक चलने वाले देवेंद्र तिवारी द्वारा सोशल साइट एक्स पर यूपी पुलिस को टैग करते हुए मुस्लिम युवक द्वारा धमकी दिए जाने के मामले की जानकारी दी गई थी।

इसमें लिखा गया था कि जुबेर नाम के शख्स द्वारा अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ा दिया जाएगा। अधिकारियों को ईमेल करते हुए भी जुबेर नाम के शख्स द्वारा धमकी दी गई थी। धमकी दिए जाने के बाद टीम द्वारा जांच पड़ताल शुरू की गई।

प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला कि जिस ईमेल आईडी से धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे उन ईमेल आईडी को ओमप्रकाश मिश्रा और ताहर सिंह द्वारा बनाया गया है। उसके बाद एसटीएफ ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार करने के बाद पुलिस की पूछताछ में दोनों द्वारा बताया गया की 19 नवंबर और 27 दिसंबर को उनके द्वारा ही ईमेल करते हुए धमकी दी गई थी। इस मामले में ओमप्रकाश मिश्रा और ताहर सिंह को पकड़ने के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं फरार देवेंद्र तिवारी को पकड़ने का प्रयास भी जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+