सात फेरों के लिए दुल्हन कर रही थी इंतजार, टॉयलेट के लिए गए दूल्हे के पीछे-पीछे गया कातिल

Ayodhya news, अयोध्या। यूपी के अयोध्या में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शादी के दिन ही बारात में दूल्हे की कैंची से गोदकर कर हत्या कर दी गई। घर में शादी की खुशियां पलक झपकते ही मातम में बदल गईं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। अपनी प्रेमिका को किसी दूसरे के साथ जाता देख जब प्रेमी को गवारा नहीं हुआ तो दूल्हे की ही हत्या कर दी। पुलिस ने प्रेमी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मामले में संलिप्त एक की तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर खुलासा करेगी कि आखिर दूल्हे का हत्यारा कौन है?

दुल्हन के घर पहुंच चुकी थी बारात

दुल्हन के घर पहुंच चुकी थी बारात

यह पूरा मामला थाना कुमारगंज के तिन्दौली गांव का है। जहां घर में शादी की शहनाइयां बजनी शुरू हुईं। इसी दौरान बीच में लघुशंका के लिए गए दूल्हे को दुल्हन के प्रेमी ने कैंची से गोदकर हत्या कर दी। घायल अवस्था में दूल्हे को लेकर उसके परिजन सीएससी खण्डासा पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कुमारगंज थाना क्षेत्र के तिंदौली गांव में इनायतनगर थाना क्षेत्र के महुलहारा गांव से बारात आई थी। जहां शादी की शहनाइयां बज रही थी, द्वार पूजा हो चुकी थी।

टॉयलेट के लिए गया था दूल्हा

टॉयलेट के लिए गया था दूल्हा

बाराती भोजन कर चुके थे और दूल्हे को भोजन कराने की व्यवस्था हो रही थी। तभी रात में लगभग 11 बजे दूल्हे को लघुशंका लगने पर वह अपने एक साथी के साथ बगल में निर्जन स्थान पर चला गया। यहां पर दुल्हन के कथित प्रेमी सिन्टू और लड्डू ने अपने एक अन्य साथी के साथ उसकी कैंची से गोदकर हत्या कर दी।

फेरे लेने से पहले दूल्हे का कत्ल

फेरे लेने से पहले दूल्हे का कत्ल

घटना के बाद बराती और घराती पक्ष में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और एक मौके से फरार है। मृतक दूल्हे का नाम सुरेन्द्र बताया जा रहा है जो इनायतनगर थाना क्षेत्र के गांव महुलारा का रहने वाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+