'पानी में आग लगानी है...' गाने पर सरयू नदी में युवती ने किया हॉट डांस, Video देखकर भड़के लोग

Girl hot Dance reel in Saryu river of Ayodhya: श्रीराम की नगरी अयोध्या में इन दिनों एक लड़की का हॉट एंड बोल्ड डांस वीडियो काफी चर्चाओं में है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और मीडिया तक की सुर्खियों में छा गया है। तो वहीं, यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा भी भड़क उठा।

लोग सोशल मीडिया पर वायल हुए लड़की के वीडियो पर तीखे कमेंट कर रहे है। साथ ही धार्मिक स्थान पर इस तरक के रील्स बनाए जाने पर रोक लगाने की मांग भी की है। इतना ही नहीं, लोगों ने तो सरयू नदी में लड़की द्वारा डांस करते हुए रील बनाने पर पुलिस तक से कार्रवाई की मांग कर दी।

girl-hot-dance-reel-in-saryu-river-of-ayodhya

हालांकि, लड़की के पक्ष में कुछ लोगों ने कमेंट किए औऱ पूछा है कि आखिर इसमें अपराध क्‍या है? इस बीच अयोध्‍या पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए लड़की की तलाश शुरू कर दी है। आपको याद ही होगा कि पिछले साल भी एक ही मामला जामने आया था, जिसपर खुब हंगाम मच था।

उस वक्त एक पति ने सरयू नदी में नहाते समय अपनी पत्नी को KISS कर लिया था। जिसके बाद युवकों के एक दल ने अश्‍लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए शख्स की पिटाई कर दी थी। जिसका वीडियो भी सामने आया था। तो वहीं, अब एक बार फिर सरयू नदी में लड़की का हॉट एंड बोल्ड डांस वीडियो सामने आया है।

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है वो 30 सेकंड का है। वायरल वीडियो में एक लड़की ब्लैक सूट पहने हुए है और सरयू नदी में उतरकर काफी बोल्ड और हॉट डांस करते हुए रील बना रही है। वीडियो के बैकग्राउंड में गाना एक गाना भी बज रहा है। बैकग्राउंड में 'पानी में आग लगानी है...इस दिल पर चोट भी खानी है।'

'हंसना है रोना है जीना है दिल थाम के...गुजारा नहीं करना, कुंवारा नहीं मरना।' सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में लड़की सरयू नदीं में काफी हॉट एंड बोल्ड डांस करते हुए नजर आ रही है। रील्स बनाने के लिए लड़की सरयू नदी में डांस करते हुए पानी से खेल भी रही है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यूजर्स की भड़क उठे।

सोशल मीडिया यूजर्स ने धार्मिक स्‍थल पर अश्‍लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। तो वहीं, अयोध्या पुलिस ने भी वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए ने कोतवाली प्रभारी को इस मामले में कार्यवाही के निर्देश दिए है। तो वहीं, धर्मनगरी मे युवती के इस कारनामे से संत भी नाराज है।

देखें वीडियो...

इस वीडियो के वायरल होने के बाद राजन कुमार नाम के एक यूजर ने लिखा है, 'आप लोग कर क्या रहे पिकनिक स्पॉट बनवा दे रहे, ऐसा सबक दें कि ऐसी जगहों पर रील बनाने से पहले लोग सोचें।' आशु तिवारी नाम के एक अन्‍य यूजर ने इस मामले में उचित कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग की है।

तो वहीं, नवनिर्माण हिंदू सेना परिषद ने अपने ऑफिशिटल ट्विटर हैंडल से वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, श्री राम जन्मभूमि अयोध्या सरयू नदी में युवती का फिल्मी गाने पर डांस करते वीडियो वायरल हो रहा है। तीर्थ धार्मिक स्थलों पर इस तरह के कृत्य से लाखों श्रद्धालुओं की भावना आहत हो रही है। @ayodhya_police प्रकरण का संज्ञान कार्यवाही सुनिश्चित करने की कृपया करें।

निधि तिवारी नाम की यूजर्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'अयोध्या में सरयू नदी में खड़े होकर पानी में आग लगा रही हैं महोतरमा...कब सुधरेंगे ये लोग।' अहमद नाम के एक यूजर्स ने लिखा, 'उत्तर प्रदेश के अयोध्या की ,सरयू नदी में ये लड़की डांस करते हुए रील बना रही थी और वीडियो वायरल हो गया। पानी में आग तो नहीं लगी, लेकिन अयोध्या पुलिस ने कार्रवाई करने के बात कही है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+