अयोध्या में 16 लाख की बड़ी लूट: फिल्मी स्टाइल में पैसों से भरे बैग उड़ा ले गए लुटेरे

Ayodhya news, अयोध्या। अयोध्या में सोमवार को दिनदहाड़े कार सवार चार बदमाशों ने असलहे के बल पर पेट्रोल पंप कर्मियों से 16 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने लूट को अंजाम नेशनल हाईवे पर दिया। यह घटना उस समय हुई जब पेट्रोल पंप कर्मी अपने मिनी बस से 16 लाख रुपए लेकर शहर के स्टेट बैंक में जमा करने जा रहे थे तभी बदमाशों ने ओवरटेक कर मिनी बस को रुकवाया और असलहा दिखाकर सोलह लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।

gangster looted 16 lakh rupees from petrol pump

मामला थाना कैंट क्षेत्र का है जहां पर पेट्रोल पंप का नगद रुपए जमा करने के लिए पेट्रोल पंप कर्मी मिनी बस ने 16 लाख रुपए रख कर कैशियर के साथ मिनी बस का ड्राइवर शहर के स्टेट बैंक जा रहा था। तभी थाना कैंट क्षेत्र के कोटसराय गांव के पास इंडिका कार सवार चार बदमाशों ने मिनी बस को ओवरटेक कर रुकवा लिया और असलहा दिखा कर 16 लाख रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

gangster looted 16 lakh rupees from petrol pump

सूचना मिलने पर पुलिस काम्बिंग भी की लेकिन सफलता नहीं मिली। आशी फीलिंग सेंटर थाना रौनाही क्षेत्र में है जहां पेट्रोल और डीजल की बिक्री का पैसा दूसरे या चौथे दिन बैंक में जमा होने के लिए जाता है। उसी तरह आज भी पेट्रोल पंप का कैसियर 16 लाख रुपए लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था लेकिन आशंका है कि मुखबरी होने पर बदमाशों ने असलहे के बल पर सारे रुपए लूट कर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई हाईवे पर यह घटना पुलिस के लिये चुनौती मानी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+