VIDEO: अयोध्या के ड्राई एरिया में खुलेआम शराब पी रहा था युवक, काबू करने में पुलिस के छूटे पसीने
Uttar pradesh News, अयोध्या। उत्तर प्रदेश में अयोध्या में एक शराबी युवक आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ गया। सड़क किनारे बैठ कर शराब पी रहे युवक को उठाकर जीप में बैठाने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। वहीं, अपने बेटे को बचाने के लिए माँ भी पुलिस की पीछे लगी रही। आखिरकार अपने बेटे के साथ जीप में बैठकर कोतवाली तक गई। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, शराबी युवक की पहचान जय मिश्रा के तौर पर हुई। वह अयोध्या कोतवाली के बाबू बाजार का रहने वाला है और अपने घर के बाहर खुलेआम स्कूटर पर बैठकर कोल्ड ड्रिंक के साथ शराब पीकर बवाल कर रहा था। शिकायत होने पर यूपी-100 का दस्ता मौके पर पहुंचा। सिपाही उसे कोतवाली लाने का प्रयास कर रहे थे, मगर शराबी युवक जय मिश्रा काबू में नहीं आ पा रहा था। उसे जीप में बिठाने के लिए कई पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। आखिरकार पुलिस कामयाब हुई और शराबी युवक को जीप में बिठाकर कोतवाली ले आई।

इस दौरान शराबी युवक की माँ भी जीप में कोतवाली आई। शराबी युवक जय पर कई मुकदमे दर्ज थे, इसलिए उसे पुलिस पहले से ही तलाश कर रही थी। दरअसल, राम नगरी अयोध्या ड्राई एरिया है और यहां पर शराब बेचना या पीना मना है। मगर, यह युवक खुले आम शराब पीकर बवाल कर रहा था। जिसके बाद पुलिस को उसके खिलाफ यह कदम उठाना पड़ा।
लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें












Click it and Unblock the Notifications