बड़े मंगल पर अयोध्‍या के हनुमानगढ़ी मंद‍िर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कोव‍िड न‍ियमों की उड़ी धज्जियां

अयोध्‍या, जून 08: उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में आज से कोरोना कर्फ्यू खत्म कर दिया गया है। इसी के साथ लोगों ने लापरवाही भी करना शुरू कर द‍िया है। अयोध्‍या के हनुमानगढ़ी मंद‍िर की बेहद हैरान करने वाली तस्‍वीरें सामने आई हैं। कोरोना काल में भी सैकड़ों की संख्‍या में श्रद्धालु मंद‍िर पहुंच गए हैं। बड़े मंगल के द‍िन हनुमान मंद‍िर में श्रद्धालुओं का तांता लग गया। इस दौरान कोव‍िड न‍ियमों की धज्जियां उड़ती दिखाई दी। कई लोगों के मुंह पर ना ही मास्‍क द‍िखा, ना ही सोशल ड‍िस्‍टेंसिंग का पालन होता द‍िखाई द‍िया।

Recommended Video

    Ayodhya के Hanumangarhi में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, न‍ियमों की उड़ी धज्जियां | वनइंडिया हिंदी
    COVID protocol flaunts at hanuman garhi temple in ayodhya

    प्रदेश के 75 जिलों में कोरोना कर्फ्यू खत्म

    कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार उत्तर प्रदेश में धीमी पड़ती नजर आ रही है, लेकिन अभी भी कोरोना के रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच प्रदेश के 75 जिलों में कोरोना कर्फ्यू खत्म कर दिया है। हालांकि नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। इससे पहले छह जून को 71 जिलों कोरोना कर्फ्यू मुक्त हुए थे। तो वहीं, अब लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर और सहारनपुर भी कोरोना से बाहर आ गए है। यानी अब प्रदेश के सभी जिलों में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बाजार खोले जाएंगे।

    सभी जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 600 से कम हुई

    सिनेमाघर, मॉल और जिम पर अभी भी पाबंदी लगी रहेगी। वहीं, रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति तो रहेगी, लेकिन वहां बैठकर खाने की अनुमति नहीं होगी। रेस्टोरेंट से केवल होम डिलीवरी की जा सकेगी। नाइट कर्फ्यू और वीकेंड कर्फ़्यू पहले की तरह लागू रहेगा। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से यह जानकारी दी गई है। बताया गया कि प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 600 से कम हो गई है। ऐसे में जिलों को बाजार खोलने की अनुमति दे दी गई है। हालांकि, इसके साथ ही कुछ शर्तें भी रखी गई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+