Diwali 2022 : सीएम योगी ने राम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी में की पूजा-अर्चना, VIDEO

दिवाली के पर्व पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की। इससे पहले वे हनुमानगढ़ी मंदिर भी गए और बजरंगबलि की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि समाज में व्याप्त हर प्रकार के अंधकार के विरुद्ध 'प्रकाश' की शाश्वत विजय के अमर प्रतीक, महापर्व दीपावली की सभी को बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। इस पावन प्रकाश पर्व पर कामना है कि अखिल जगत 'राममय' हो। मां लक्ष्मी की कृपा से सभी का जीवन सुख-समृद्धि और सद्भाव के उजास से आलोकित हो।

CM Yogi offers prayers at ram janmabhoomi and Hanuman Garhi in Ayodhya on Diwali

गरीब की मदद से दोगुनी हो सकती हैं हमारी खुशियां : सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''मैं प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं। मैं इस अवसर पर ये कहूंगा कि हम दीपावली के पर्व को अपने परिवार के साथ तो मनाएंगे ही, लेकिन हमें किसी गरीब व्यक्ति को भी इसके साथ जोड़ना चाहिए, जिससे हमारी खुशियां और दोगुनी हो सकती हैं।

वनटांगियों व मुसहरों के साथ दिवाली मनाएंगे सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में वनटांगियों व मुसहरों के साथ दिवाली मनाने पहुंचेंगे। सीएम योगी लगातार 14वें साल वनवासियों के बीच दिवाली मनाएंगे। इस अवसर पर वनवासियों को दिवाली उपहार देने के साथ ही वह जिले की कई ग्राम पंचायतों के लिए करीब 80 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+