चोरी के इल्जाम में युवक के हाथ-पैर बांधकर बहुत पीटा, वीडियो वायरल

अयोध्या। अयोध्या में ग्रामीणों का तालिबानी चेहरा नजर आया है जिसको जानकर हर कोई हैरान हो गया। चोरी के आरोप में एक किशोर के हाथ-पैर बांधकर पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में किशोर के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए दिख रहे हैं। आरोप है कि किशोर को चोरी करते हुए ग्रामीणों ने पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी, उसके बाद उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो कोतवाली रुदौली के अहिरन पुरवा का है। पुलिस वायरल वीडियो की हकीकत जानने की कोशिश में लग गई है।

boy beaten by villagers for theft

ऐसी ही एक और घटना बेंगलुरु के कोडिगेहल्ली इलाके में सामने आई। यहां कर्ज नहीं चुका की वजह से महिला के साथ सरेआम मारपीट की गई। उसे खंभे से बांधकर घंटों रखा गया और ये सब लोग वहां खड़े होकर तमाशा देखते रहे। कर्ज न अदा कर सकने की वजह से उसे बिजली के खंभे से बांधकर मारपीट की गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित महिला का नाम राजमणि बताया जा रहा है। महिला अपनी बेटी के साथ पिछले दो सालों से वहां रह रही थी। घर का खर्च चलाने के लिए वह एक होटल में काम करती थी और एक चिट फंड व्यवसाय चला रही थी। इसी वजह से उसने कुछ लोगों को 50,000 रुपए उधार लिए थे। जिन लोगों से महिला ने उधार लिया था लोग उससे बार- बार पैसा वापसी की मांग कर रहे थे, लेकिन महिला कर्ज चुकाने में असमर्थ थी। उधारी का पैसा वापस नहीं दे पाने की वजह से गुरुवार को कुछ लोगों ने महिला को पकड़कर उसके साथ मारपीट की और उसे पेड़ से बांध दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+