बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा- देश के गद्दार हैं जमाती, कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए

अयोध्या। लॉकडाउन के बावजूद उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या के लिए तब्लीगी जमात में शामिल लोगों को जिम्मेदार माना जा रहा है। बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने इस पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि बीमारी को फैला रहे कुछ जमातियों की वजह से मुसलमानों की बदनामी हो रही है। जमातियों को देशद्रोही बताते हुए इकबाल अंसारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ने के लिए जमाती जिम्मेदार हैं। देश का गद्दार मानते हुए इन लोगों को खोजकर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

'कोरोना हारेगा और देश जीतेगा'

'कोरोना हारेगा और देश जीतेगा'

अब तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कुल संक्रमित मरीजों में से 40 फीसदी जमात से जुड़े हैं या फिर उनके संपर्क में आए हैं। वहीं, इकबाल अंसारी ने कहा कि हम देश के वफादार मुसलमान हैं। कोरोना की बीमारी देश में नहीं फैलने देंगे। कोरोना हारेगा और देश जीतेगा। उन्होंने कहा कि देश में अभी भी सच्चे हिंदू और सच्चे मुसलमान दोनों हैं। हिंदू-मुस्लिम मिलकर भारत से कोरोना वायरस का नामोनिशान मिटा देंगे। इसके लिए जरूरी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सभी लोग पालन करें।

देशभर में बढ़ता जा रहा है कोरोना का खतरा

देशभर में बढ़ता जा रहा है कोरोना का खतरा

पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से जूझ रही है। दुनियाभर में इसके मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अभी तक दुनियाभर में वायरस के कारण 1 लाख 58 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या 22 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है। भारत में भी कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देशभर से अबतक कोरोना वायरस के 16,116 मामलों की पुष्टि हुई है, जिसमें से ठीक या विस्थापित मामले 2302 हैं, अब तक मरने वालों की संख्या 519 है।

यूपी में हजार के पार पहुंचा आंकड़ा

यूपी में हजार के पार पहुंचा आंकड़ा

उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1050 हो गई है जिसमें अभी 959 मामले एक्टिव हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक 108 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 1050 मरीज आइसोलेशन में भर्ती हैं। वहीं 10234 मरीजों को क्वारंटाइन किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना टेस्टिंग के लिए अब तक कुल 28484 सैम्पल भेजे गए, जिनमें 27262 की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई और 248 अंडर प्रोसेस हैं। प्रदेश में 66,764 लोगों ने सर्विलांस की 28 दिन की समय सीमा पूरी की। प्रदेश में कुल 31072 पैसेंजर्स को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। 10234 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन में रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+