POK में देश के हवाई हमले पर बाबरी मस्जिद के पक्षकारों ने क्या कहा?
Ayodhya News, अयोध्या। 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ कॉन्वॉय पर हुए आतंकी हमले का बदला इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) ने पाकिस्तान से 12 दिनों बाद ले लिया। एयरफोर्स के हमले के बाद अयोध्या से मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी (iqbal ansari) का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई बहुत जरूरी थी|

पाकिस्तान पर कार्रवाई थी जरूरी
मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि आज राम जन्मभूमि की सुनवाई है, लेकिन यह मामला आपस का है, हिंदुस्तान का है। इसको तो हम बाद में देख लेंगे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई बहुत जरूरी है। भारत के एयर स्ट्राइक पर इकबाल अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न सही काम किया है यह काम और पहले ही हो जाना चाहिए था। लेकिन फिर भी पाकिस्तान को याद दिलाना यह जरूरी है कि आतंकवादी को पैदा किया है तो भूकतना भी पढ़ेंगा। नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए इकबाल अंसारी ने कहा कि भारत के खिलाफ आंख उठाने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए। दरअसल आज सुप्रीम कोर्ट में राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद मामले की सुनवाई होनी है।

हम पहले हिंदुस्तानी हैं: हाजी महबूब
वहीं, बाबरी मस्जिद मामले के दूसरे पैरोकार हाजी महबूब ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ एयर स्ट्राइक होनी चाहिए थी। अगर वह हमारे देश के जवानों पर हमला कर सकते हैं तो हमारे देश के जवान भी जवाब दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम पहले हिंदुस्तानी हैं। यह मुल्क की बात है मुल्क हमारा है हम मुल्क के साथ हैं।

12 दिन बाद लिया बदला
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ कॉन्वॉय पर हुए आतंकी हमले का बदला इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) ने पाकिस्तान से 12 दिनों बाद ले लिया। आईएएफ के मिराज 2000 फाइटर जेट्स मंगलवार तड़के 3:30 बजे एलओसी पार करके पीओके में दाखिल हुए और उन्होंने यहां पर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया। करीब 12 मिराज पीओके में दाखिल हुए और उन्होंने 1000 किलो बम आतंकी कैंप्स में गिराए।

200 से 300 आतंकी भी ढेर
आईएएफ के हमले में पीओके में स्थित न सिर्फ जैश बल्कि लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन के टेरर कैंप्स भी इन हमलों में नष्ट हुए हैं। बताया जा रहा है कि हमले में 200 से 300 आतंकियों को ढेर किया गया है। हमलों में जैश का कंट्रोल रूम भी पूरी तरह से तबाह हो गया है। पाक सेना की मीडिया विंग आईएसपीआर के डीजी मेजर जनरल आसिफ गफूर की ओर से कुछ तस्वीरें जारी कर दी गई हैं। इन तस्वीरों के बाद इस बात की पुष्टि कहीं न कहीं खुद पाकिस्तान ने कर दी है कि उसके यहां पर इंडियन एयरफोर्स ने एयर स्ट्राइक की है।
ये भी पढ़ें: हापुड़ की बेटियों ने जीता ऑस्कर तो झूम उठा गांव, देखिए वीडियो
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप?












Click it and Unblock the Notifications