Supriya Verma Ayodhya : अयोध्या की वो प्रेग्नेंट टीचर कौन ? जिसे बदमाशों ने घर में घुसकर दी खौफनाक मौत

अयोध्या, 02 जून: रामनगरी अयोध्या में एक प्रेग्नेंट महिला की दिनदहाड़े उसके घर में घुसकर हत्या कर दी गई। महिला का नाम सुप्रिया वर्मा था। सुप्रिया पेशे से टीचर थीं। बदमाशों ने सुप्रिया के शरीर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गए। पुलिस अभी तक हत्यारों की तलाश नहीं कर पाई है। उधर, इस मामले में सियासत शुरू हो गई है। विपक्षी दलों ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।

क्या है पूरा मामला ?

क्या है पूरा मामला ?

मामला अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के श्रीराम पुरम कॉलोनी का है। एसपी (सिटी) विजय पाल सिंह के मुताबिक, अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में पठानपुर अतरौली की शिक्षिका सुप्रिया वर्मा (35) अपने पति और मां के साथ अयोध्या में रहती थीं। वो अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील के अस्करनपुर प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाती थीं। उनके पति उमेश वर्मा भी सरकारी टीचर हैं।

घर में अकेली थी सु्प्रिया

घर में अकेली थी सु्प्रिया

एसपी ने बताया कि बुधवार को सुबह करीब 11 बजे उमेश मोहल्ले में ही रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर गए थे। सुप्रिया घर में अकेली थी। इसी बीच सुप्रिया के पिता के दोस्त घर पहुंचे। बार-बार गेट खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें शक हुआ तो उन्होंने पति को फोन किया। मां और पति घर पहुंचे, दरवाजा खोलकर देखा गया तो सुप्रिया खून से लथपथ पड़ी थी। उमेश ने सुप्रिया को तुरंत फैजाबाद मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सुप्रीया की चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। उसके शरीर पर चाकू से वार के निशान मिले हैं।

अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा

अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर यूपी की योगी सरकार को घेरा है। अखिलेश ने एक ट्वीट में लिखा, ''अयोध्या में दिनदहाड़े गर्भवती शिक्षिका की चाकुओं से गोदकर की गयी हत्या का समाचार दुखद है। श्रद्धांजलि! अयोध्या में जगह-जगह सुरक्षा बलों की उपस्थिति के बाद भी ऐसी हत्या, शासन-प्रशासन को अपराधियों की खुली चुनौती है। भाजपा के राज में शिक्षक सरकार और अपराधियों दोनों के निशाने पर हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+