Ram Mandir: रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ का जश्न शुरू, सीएम योगी ने दिए महाकुंभ और एकता के संदेश

Ram Mandir Ayodhya Uttar Pradesh:अयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय प्रतिष्ठा द्वादशी उत्सव का शुभारंभ शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस अवसर पर सीएम ने महाकुंभ 2025 के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगम में डुबकी लगाने का आह्वान किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग एक बार वहां पर जाकर वहां का व्यवस्था जरूर देखिए। उन्होंने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं और अयोध्या की दिव्यता को प्रयागराज की सुविधाओं से जोड़ते हुए श्रद्धालुओं को एकता और धर्म के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

ayodhya ram mandir pran pratishtha

सत्य को दबाया नहीं जा सकता

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्य को अधिक दिनों तक छिपाया नहीं जा सकता। राम मंदिर आंदोलन की सफलता इसका उदाहरण है। उन्होंने समाज को जाति, भाषा, और क्षेत्रीय आधार पर बंटने से बचने की अपील करते हुए कहा कि यदि हम जाति के आधार पर बाटे रहेंगे तो हमें उत्पीड़न झेलना पड़ेगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब राम मंदिर पूरी तरह तैयार होगा, तब अयोध्या धाम पूरे विश्व में सबसे सुंदर नगरी के रूप में पहचाना जाएगा। उन्होंने मंदिर में सुविधाओं के विस्तार और प्रगति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में सुविधाओं को आगे बढ़ाने के लिए तेजी से काम चल रहा है।

हर दिन आ रहे डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु

सीएम ने राम मंदिर आंदोलन की सार्थकता पर बात करते हुए कहा कि तीन पीढ़ियों ने इस संघर्ष को देखा है। उन्होंने बताया कि 5 अगस्त 2020 को पीएम मोदी ने मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी थी। प्राण प्रतिष्ठा के बाद हर दिन करीब 1.5 से 2 लाख श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर रहे हैं।

अयोध्या के विकास पर उन्होंने कहा कि आज यहां का हवाई अड्डा, सोलर एनर्जी से जगमगाती सड़कों और स्वच्छ सरयू नदी, त्रेतायुग का स्मरण कराती हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या का यह रूप लाखों लोगों के त्याग और तपस्या का परिणाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+