Ayodhya Ram Mandir: पहली बार रामदरबार की प्रतिष्ठा के लिए सजेगा राम मंदिर, 5 जून को इतिहास रचेगा अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है। 5 जून को श्रीरामजन्मभूमि पर बने भव्य राममंदिर के प्रथम तल पर श्रीराम दरबार और अन्य विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन होगा। इस समारोह को लेकर पूरे शहर में उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा का माहौल है।

इस पावन अनुष्ठान के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वह हेलीपैड से सीधे हनुमानगढ़ी दर्शन कर राममंदिर पहुंचेंगे। यहां वे विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे और प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य कार्यक्रम में भाग लेंगे।

ayodhya ram mandir first floor pran pratishtha

रामनगरी में तीन जून से ही धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हो चुकी है। श्रीराम मंदिर और उसके आस-पास का क्षेत्र सजाया जा चुका है। पूरा परिसर दिव्य रंगों और धार्मिक प्रतीकों से सजकर भक्ति में रंगा हुआ प्रतीत हो रहा है।

अभिजीत मुहूर्त में मंत्रोच्चार के साथ होगा आयोजन

यह अनुष्ठान शुभ 'अभिजीत मुहूर्त' और स्थिर लग्न में होगा, जिसे अयोध्या और काशी के 101 आचार्य वेद मंत्रों के साथ संपन्न कराएंगे। इस विधि-विधान से श्रीरामदरबार के साथ-साथ परकोटे के सात मंदिरों की भी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

मुख्य कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा और लगभग डेढ़ घंटे तक चलेगा। इस दौरान योगी आदित्यनाथ रामलला के दर्शन करेंगे, आरती करेंगे और फिर अन्य कार्यक्रमों के लिए रवाना होंगे।

सीएम कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की शुरुआत श्रीरामकथा पार्क पर बने हेलीपैड से होगी, जहां से वे हनुमानगढ़ी जाकर दर्शन करेंगे और फिर राममंदिर पहुंचेंगे। उनकी वापसी शाम 4 बजे तय है, लेकिन अन्य प्रस्तावित कार्यक्रमों के कारण समय में बदलाव संभव है।

राममंदिर से निकलने के बाद योगी आदित्यनाथ मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव में भी हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम मंदिर परिसर के ठीक पास आयोजित किया जा रहा है।

रामकथा पार्क और सरयू आरती में भी शामिल होंगे सीएम

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री रामकथा पार्क में नगर निगम के कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। यह कार्यक्रम महापौर गिरीशपति त्रिपाठी के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है।

इसके अलावा पर्यावरण दिवस के मौके पर रामकथा पार्क में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री भाग लेंगे। वन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम पौधरोपण करेंगे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।

दिनभर के व्यस्त कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री सरयू नदी के तट पर आयोजित आरती कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह आरती महंत शशिकांत दास द्वारा आयोजित की गई है और इसमें बड़ी संख्या में संत-महात्मा, श्रद्धालु और आमजन भाग लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+