अयोध्या: खून से लथपथ झाड़ियों में तड़पती मिली 7 साल की बच्ची, रेप की आशंका

अयोध्या: खून से लथपथ झाड़ियों में तड़पती मिली 7 साल की बच्ची, रेप की आशंका

अयोध्या, 17 मार्च: दिल दहला देने वाली घटना उत्तर प्रदेश के अयोध्या से सामने आई है। यहां एक 7 साल की मासूम बच्ची खून से लथपथ झाड़ियों में पड़ी मिली। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने जब रोने की आवाज सुनी तो जाकर देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम बच्ची को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। बच्ची के साथ रेप की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Ayodhya Police receives information about physical attack of 7-year-old girl

एसएसपी शैलेश पांडेय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एक 07 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना सूचना पुलिस को मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। एसएसपी ने बताया कि अभी यह मामला अज्ञात में दर्ज हुए है किसी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि घटना की जांच चल रही है, जल्दी ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। जो भी लोग इसमें दोषी पाए जाएंगे उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

एसएसपी ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण हो रहा है। जल्द ही सारे सबूतों और जांच पड़ताल के आधार पर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह घटना थाना कोतवाली अयोध्या क्षेत्रान्तर्गत हुई है। यहां एक भंडारा चल रहा था, जिसमें इलाके के लोग शामिल हुए थे। इस दौरान ही आरोपी बच्ची को पास की झाड़ियों में ले गए। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया और खून में लथपथ मासूम को तड़पता हुआ छोड़कर फरार हो गए थे।

वहीं, इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में खासा रोष देखने को मिल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक एक्सपर्ट और अन्य विंग को बुला कर आरोपी की तलाश और शिनाख्त में जुटी है। आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। तो वहीं, इस जघन्य वारदात की जानकारी मिलने के बाद कई राजनीतिक पार्टियों के नेता अस्पताल पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+