अयोध्या: जमीनी विवाद में भांजे ने की मामा-मामी समेत पांच लोगों की हत्या, तीन बच्चों की उम्र 10 साल से भी कम

अयोध्या: जमीनी विवाद में भांजे ने की मामा-मामी समेत पांच लोगों की हत्या, तीन बच्चों की उम्र 10 साल से भी कम

अयोध्या, मई 23: कोरोना संक्रमण के बीच उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां जमीनी विवाद में सगे भांजे ने अपने मामा-मामी सहित उनके तीन बच्चों की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और इस हत्याकांड की सूचना आला अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस ने हत्यारोपी की गिरफ्तार के लिए पुलिस की पांच टीमों लगाया है।

Recommended Video

    Ayodhya में एक ही परिवार के 3 बच्चों समेत 5 लोगों की हत्या, जमीनी विवाद की आशंका | वनइंडिया हिंदी
    Ayodhya News: nephew life lost five people in a land dispute

    ये मामला अयोध्या जनपद के इनायतनगर थानाक्षेत्र के खानपुर मजरे बरिया निसारु का है। एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि निसारु गांव में रमेश कुमार और उनका भांजा पवन एक ही मकान में रहते थे। नवासे की जमीन को लेकर मामा-भांजे के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। शनिवार की देर रात भांजे पवन ने अपने मामा राकेश कुमार एवं मामी ज्योति सहित उनके तीनों बच्चों (एक बेटी और दो बेटे) की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। बता दें कि तीनों बच्चों की उम्र 10 साल से कम है।

    वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और समूचे घटनाक्रम की जानकारी स्थानीय पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारियों को दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन में जुट गए। एसएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया संपत्ति का विवाद सामने आया है, गांव वाले यही बता रहे हैं। आरोपी के परिजनों को उठाकर कड़ी पूछताछ की जा रही है तथा पुलिस की पांच टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं। फिलहाल सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+